फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police encounter with criminals who were fleeing after robbing a truck, two shot

Etah News: ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

Mon, 29 Jan 2024 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Jan 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with criminals who were fleeing after robbing a truck, two shot
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित सुन्ना नहर के पास से रविवार की रात करीब 10:30 बजे बदमाशों ने ट्रक को लूट लिया। सूचना पर थाना पुलिस और इंटेलीजेंस की टीम पीछे लग गई। रात करीब 2 बजे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई और दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना पिलुआ में ट्रक लूटने की वारदात के बाद बदमाशाें की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर के खेतों में 3 बदमाश लूटे गए ट्रक में से सामान उतारकर दूसरे ट्रक में लोड कर रहे थे। पुलिस टीम को आते देख तीनों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपने बचाव में फायरिंग की तो विपन कुमार निवासी काजी खेड़ा थाना मारहरा और अनिल कुमार निवासी बडैरा कोतवाली देहात पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। जिनको गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बताया कि एक बदमाश परविंद्र उर्फ बीपी निवासी नगला बेल थाना पिलुआ भागने में सफल रहा। इसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। बदमाशों से लूटा हुआ ट्रक, ट्रक में भरा हुआ नेस्ले कंपनी का सामान और घटना में प्रयुक्त ट्रक (कीमत करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपए) व 2 तमंचेख्का रतूस, 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बताया कि थानाध्यक्ष दिनेश सिंह और इंटेलीजेंस टीम को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज की ओर से 50 हजार रुपये का पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed