{"_id":"652ae9c2082a47a43a0787b6","slug":"poets-from-all-over-the-state-gathered-applause-etah-news-c-163-1-sagr1016-6892-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रदेश भर से आए कवियों ने खूब बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रदेश भर से आए कवियों ने खूब बटोरीं तालियां
Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
एटा। शनिवार को अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज के सभागार में साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान निर्माण भारतीय के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोता देर शाम तक डटे रहे। इस दौरान प्रदेश भर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं पर खूब तालियां बटोरीं।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विष्णु कांत पचौरी की पुण्यस्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. प्रेमीराम मिश्रा, सदर विधायक विपिन डेविड वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने किया। दिलीप पचौरी ने अतिथियों व कवियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरुण राजोरिया ने किया। लखनऊ से आई हेमा पांडे ने कहा, कभी खुद की तुम खुद समीक्षा न करना बिना कर्म के फल की इच्छा न करना। हमीरपुर से आईं रजनीश श्रीवास्तव ने कहा, जरा सी चोट पर हमने बिखर जाना नहीं सीखा किया है सामना मुश्किल का कना डर जाना नहीं सीखा। मैनपुरी से आए मनोज चौहान ने कहा, एक बिंदु से सिंह समूचा स्वयं विलय हो जाता है उनके होने से घर जैसे देवालय हो जाता है। आगरा से आए प्रांजल सिंह, फिरोजाबाद से आए प्रो. ओमपाल सिंह निडर आदि ने काव्यपाठ किया। सचिन उपाध्याय, डॉ. दिनेश वशिष्ठ, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, प्रत्येंद्र पाल सिंह, राजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।