फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PM residence given to ineligible person, action will be taken against ADO

Etah News: अपात्र को दे दिया पीएम आवास, एडीओ पर होगी कार्रवाई

Wed, 07 Feb 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 Feb 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
PM residence given to ineligible person, action will be taken against ADO
एटा। सकीट ब्लॉक के गांव मानिकपुर में तीन जगह के फोटो दिखाकर फर्जी तरीके से अपात्र को पात्र दिखाकर पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया गया। अब हरदोई में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी (एडीओ) पर कार्रवाई के लिए पत्र शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में अपात्रों को पीएम आवास देने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। जांच के बाद इनके खुलासे भी हो रहें हैं। जिसकी वजह से उस समय के जिम्मेदार कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जांच में खुला है। पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सकीट ब्ल़ॉक के गांव मानिकपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र को लाभ देने की शिकायत मिली।
विज्ञापन

शिकायत के बाद मुख्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार बाजपेयी ने मामले की जांच मुझको सौंपी। जांच में सामने आया कि तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता ने 2019 में अपात्र गनेश पुत्र रामलाल को पात्र बनाकर योजना का लाभ दिलाया। तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता को दोषी पाया गया है, जो वर्तमान में हरदोई जिले पिहानी ब्लॉक में एडीओ पंचायत के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ऐसे दिलाया पीएम आवास योजना का लाभ
तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता ने अपात्र गनेश को योजना का लाभ दिलाने के लिए उसकी पत्नी को किसी झोपड़ी के सामने बिठाकर फोटो कराया। जबकि इनके पास पक्का मकान भी था और पात्रता की शर्तें भी पूरी नहीं कर रहे थे। इतना ही नहीं पैसे मिलने के बाद किसी और के बने हुए पीएम आवास के सामने फोटो खिंचवाकर भेजा। जिससे कि अधिकारियों की नजर में पात्र दिख सकें।

-------------------
जांच के बाद कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव व निदेशक को लिखा पत्र
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने जांच की। जिसमें तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता को दोषी पाया गया। जो कि वर्तमान में पिहानी हरदोई में एडीओ पंचायत के पद पर तैनात हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव व निदेशक उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed