फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Players showed verve

खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 07 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 07 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Players showed verve
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आगरा कॉलेज आगरा ने बीडीकेएम आगरा की टीम को दो शून्य से हराकर बाजी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्टेट बैंक के प्रबंधक मनोज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के मैच खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। जब दो टीम आमने सामने होती हैं तो एक को हारना पड़ता है। पराजित टीम अपने अंदर द्वेष भावना न रखे और अगली प्रतियोगिता के लिये कड़ी मेहनत कर प्रतिभा का प्रदर्शन कर मैच जीतने की कोशिश करें।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार चुतुर्वेदी सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद डा. बी आर अंबेडकर विश्व विद्यालय ने प्रतियोगियों को शपथ दिलाई। प्राचार्य डा. डीके गर्ग ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बुधवार को हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले आगरा कॉलेज आगरा और बीडीकेए के बीच हुआ। रोचक मुकाबले में आगरा कॉलेज ने बीडीकेएम को 2-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। बीएस चौधरी, डॉ. आनंद बंसल, डा. संजीव गुप्ता, डा. राजेंद्र सिंह, राजेश प्रकाश, डा. जयशंकर, डा. विभा, डा. शैलेंद्र सिंह, विष्णुकांत, डा. निहारिका, डा. बृजकिशोर समेत अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed