फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Players from Jalesar won eight medals in the provincial yoga competition.

Etah News: प्रांतीय योग प्रतियोगिता में जलेसर के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

Tue, 07 Oct 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Players from Jalesar won eight medals in the provincial yoga competition.
प्रांतीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे ​जलेसर के ​खिलाड़ी। स्रोत संस्था
जलेसर। अयोध्या में हुई प्रांतीय योग प्रतियोगिता में जलेसर के खिलाड़ियों ने आठ पदक अपने नाम किए हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों का लौटने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर योगा आर्बिट फाउंडेशन के कई खिलाड़ियों का 3 से 6 अक्तूबर तक अयोध्या में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। बालिका गुलशन ने रजत, काकुल एवं निधि ने कांस्य, उमेश ने दो कांस्य एवं एक रजत, आलोक ने रजत, सागर ने कांस्य पदक जीते हैं। वहीं नैंसी, सुधा, सतीश बघेल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

योगा आर्बिट फाउंडेशन के कोच अनिल कुशवाह ने कहा योग क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। अयोध्या से लौटने पर मंगलवार को प्रधानाचार्य नारायण सिंह, विधायक संजीव दिवाकर, प्रबंधक संजीव अग्रवाल, अचल सिंह, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, बीएल कुशवाह, वीरेंद्र प्रताप, गुंजन कुशवाह ने विजेताओं का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed