फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Played Holi with flowers, danced a lot

Etah News: खेली फूलों की होली, जमकर किया नृत्य

Fri, 21 Mar 2025 06:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Mar 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Played Holi with flowers, danced a lot
रघुनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह के दौरान नृत्य करते लोग। - फोटो : रघुनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह के दौरान नृत्य करते लोग।
एटा। शहर के ठंडी सड़क स्थित रघुनाथ मंदिर में यश योग सेवा समिति ने होली परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया। फूलों से होली खेली गई और नृत्य कर लोगों ने पर्व का उत्साह प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

एक साथ बैठकर परिवारों को एकजुट बनाए रखने के लिए यश योग सेवा समिति ने यह प्रयास किया। इसमें सभी लोग अपने-अपने घरों से होली के पकवान और अपनी रूचि के अनुसार भोजन घरों से लेकर आए। सभी ने साथ मिलकर भोज किया। इससे पहले फूलों की होली खेली और होली के गीतों पर युवाओं, महिलाओं, बच्चों ने नृत्य किया। महिला संरक्षक सुनीता गुप्ता ने कहा कि परिवार मिलन के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए। इसमें सभी परिवारीजन को एक साथ मिलने का मौका मिलेगा। अकेले रहने से अवसाद, अनिद्रा जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

महिला सह प्रभारी मंजू वार्ष्णेय ने बताया कि परिवारों में जागरूकता लाने के इस तरह के कार्यक्रम बहुत उपयोगी हैं। योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान ने बताया कि होली परिवार मिलन समारोह 15 दिन से चल रहा था। आज उसका समापन हुआ है। अब जिलाधिकारी सभागार पार्क में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed