फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   plantation

जिले में भर में किया गया पौधरोपण

Sun, 05 Jul 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
plantation
पॉधरोपण करती नोडल अधिकारी वहीं मौजूद डीएम एसएसपी व अन्य। - फोटो : ETAH
एटा। वृक्षारोपण मिशन-2020 वन महोत्सव के तहत रविवार को जिले में करीब बीस लाख पौधों का रोपण किया गया। कलक्ट्रेट से लेकर खाली पड़ी चारागाह की जमीन, स्कूल-कॉलेज सहित थाना और अस्पताल परिसरों में वृहद पौधरोपण किया गया। मुख्य समारोह कलक्ट्रेट और पिलुआ क्षेत्र के रारपट्टी में हुआ। यहां एक साथ पंद्रह हजार पौधों का रोपण किया गया। रविवार को जिले में शासन की मंशा के अनुरूप वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य समारोह कलक्ट्रेट में हुआ।
विज्ञापन

यहां जिले की नोडल अधिकारी और सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अपर्णा यू सहित कोरोना के नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा, सीडीओ मदन वर्मा आदि ने वृक्षारोपण किया। यहां के बाद नोडल अधिकारी और डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पिलुआ क्षेत्र के गांव छरारा और चारागाह की कब्जे से मुक्त कराई करीब सात हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण किया। वहीं जिला कारागार में जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने स्टाफ के साथ मिलकर परिसर में करीब पचास फलदार पौधे रोपे। इसमें जेलर कुलदीप भदौरिया, उपजेलर आरके सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ ने पौधरोपण कर लिया संकल्प
एटा। एआरटीओ प्रशासन हेमचंद्र गौतम ने कार्यालय के प्रांगण में पौधे रोपकर उसकी परवरिश का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा विभाग को 2500 का लक्ष्य दिया गया था। जहां 1000 पौधे रोडवेज वर्कशॉप मेें और 200 पौधे कार्यालय के प्रांगण में लगाए गए। जबकि 1300 पौधे बड़े 10 डीलरों को रोपित करने के लिए वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में हुआ पौधरोपण
एटा। रविवार को जिले की सीएचसी व पीएचसी पर पौधरोपण किया गया। जहां प्रत्येक ब्लाक को 1200 पौधे रोपने का कार्य दिया गया। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने कहा जीवन में शुद्ध हवा लेनी है तो पौधें जरुरी लगाएं। वहीं रोपित करने के बाद उसकी देखभाल करें।
चेयरमैन ने रोपे पौधे
राजा का रामपुर। वन महोत्सव के तहत नगर पंचायत राजा का रामपुर के चेयरमैन महावीर सिंह राठौर एवं अधिशाषी अधिकारी रमेश कुमार ने परिसर सहित पंचायत की भूमि पर पौधरोपण किया। वहीं थाना राजा का रामपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक भवानी शंकर शर्मा, हेड मुहर्रिर रविंद्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण किया।

चेयरमैन ने नगर पंचायत में 740 पौधे रोपे
निधौलीकलां। नगर पंचायत में वर्षा ऋतु आरंभ होने से पहले नगर पंचायत क्षेत्र में सात स्थानों में पर वृक्षारोपण किया गया। शमशान घाट, कब्रिस्तान और ईदगाह सहित पार्कों में 740 पौधे चेयरमैन देवलाल लोधी और ईओ रमेश कुमार की मौजूदगी में रोपे गए। नगर पंचायत के सफाईकर्मी और कार्यालय के लोगों ने भी पौधे रोपे। ग्राम पंचायत निधौली देहात, लहरा, दस्तमपुर में प्रधानों ने ग्राम पंचायत अधिकारी नम्रता यादव की मौजूदगी में पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed