{"_id":"6751eecbe19cfc49be0c636e","slug":"pipe-line-broken-in-shantinagar-water-supply-to-9-localities-halted-etah-news-c-163-1-sagr1019-126571-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शांतिनगर में पाइप लाइन टूटी, 9 मोहल्लों की जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शांतिनगर में पाइप लाइन टूटी, 9 मोहल्लों की जलापूर्ति ठप
Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला शांतिनगर में पानी आपूर्ति वाली लाइन खुदाई में टूट गई। इससे शहर के 9 मोहल्लों की जलापूर्ति 4 दिन से ठप है। करीब 20 हजार की आबादी परेशानी उठा रही है।
शहर के शहीद पार्क में नगर पालिका की पेयजल परियोजना स्थापित है। यहां से शहर के मोहल्ला शांतिनगर, अरुणा नगर, पोता नगला, सिंधी कालोनी, इंद्रपुरी, अशोक नगर, संतोष नगर, वेगनगर व रेलवे रोड पर पानी की सप्लाई जाती है। 4 दिन पूर्व शांतिनगर में पानी की पाइप लाइन टूट गई। एक दिन तो ऐसे ही निकल गया। दूसरे दिन वहां गड्डा खोद पाइप लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हुआ, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
कार्य पूरा न हो पाने के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। ऐसे में जिन घरों में अन्य कोई संसाधन नहीं है, वो लोग पानी के लिए परेशान हैं। बताया पड़ोसियाें के यहां लगी सबमर्सिबल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह के समय उससे पानी भर लेते हैं। उस पानी को ही 24 घंटे प्रयोग करते हैं। सर्दी पड़ रही है ऐसे में पानी ठंडा हो जाता है तो दिक्कत और होती है।