{"_id":"624345d5be5ca574e17cdd9d","slug":"petrol-crossed-rs-100-again-in-six-months-etah-news-agr5285423197","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में दोबारा 100 रुपये पार पहुंचा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने में दोबारा 100 रुपये पार पहुंचा पेट्रोल
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित पंप पर वाहनों में डीजल डालता कर्मचारी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को इनके दाम फिर बढ़े। जिसकी वजह से पेट्रोल की कीमत ने शतक लगा दिया। छह महीने में ही यह दूसरा मौका है जब पेट्रोल की कीमत ने 100 का आंकड़ा पार किया है। वहीं डीजल पर 70 पैसे बढ़ने के साथ ही यह भी 91 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है।
22 मार्च से पेट्रोल के दामों में वृद्धि होना शुरू हुआ और मंगलवार को 80 पैसे की वृद्धि के साथ इसकी दर 100 रुपये 13 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई। इस माह में सात बार पेट्रोल के दामों में इजाफा किया गया है। वहीं डीजल के दाम में 70 पैसे की वृद्धि के साथ 91 रुपये 65 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जिससे आम जनता के अलावा किसान भी परेशान नजर आ रहे हैं। इससे पहले 7 अक्तूबर 2021 को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक चुका है। हालांकि सरकार द्वारा सीधे 10 रुपये कम करने पर पेट्रोल के दाम में कमी आई थी। इसके बाद से दाम लगभग स्थिर बने हुए थे।
कहां-कहां होगी जेब ढीली
पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का असर हर वर्ग के लोगों पर पड़ेगा। वाहन स्वामियों को सीधे-सीधे पेट्रोल डीजल खरीदने के लिए अधिक रुपये खर्च करने पडे़ंगे। इसमें बहुत बड़ा वर्ग दोपहिया वाहन स्वामियों का है, जो अपने काम-धंधे के सिलसिले में रोजाना सफर करता है। इसके अलावा अप्रत्यक्ष रूप से असर उन पर भी पड़ेगा, जिनके पास वाहन नहीं हैं। डीजल महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ेगा। इससे सब्जियां, खाद्यान्न सहित परचून आदि का सामान भी महंगा हो जाएगा।