{"_id":"6ae634609f878b87c40e8793","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-two-homes-thieves-fail-at-a-third-etah-news-c-163-1-eta1014-159393-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, तीसरे में नाकाम रहे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, तीसरे में नाकाम रहे चोर
Sun, 01 Nov 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
जैथरा क्षेत्र के जवाहर नगर पुरसारी गांव में चोरी होने के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत वीडियोग्रै
जैथरा। गांव जवाहर नगर पुरसारी में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। तीसरे घर में आहट होने पर गृहस्वामिनी की आंख खुल गई, जिससे चोरों को भागना पड़ा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जवाहर नगर पुरसारी निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। बेटा भी घर पर नहीं था। घर की महिलाएं एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और महिलाओं के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोर आधा किलो चांदी की करधनी, सोने का टीका, चेन, अंगूठी और 1.20 लाख रुपये चोरी कर ले गए। सुबह महिलाओं की आंख खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से कुंडी खुलवाने के बाद कमरों में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।
इसके अलावा चोरों ने गांव के ही बलवीर के घर को भी निशाना बनाया। यहां से 12 हजार रुपये नकद और सात तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोर विनोद के घर में घुसे। खटपट की आवाज सुनकर गृहस्वामिनी गीता देवी जाग गईं। घरवालों के जागने के बाद चोर वारदात को अंजाम दिए बिना भाग गए। घटना की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वारदात के मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
वारदात की सूचना पर पीआरवी-112 के अलावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस गंभीरता से वारदात के मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
-- -- -- --
चोरी का खुलासा, इनवर्टर और बैटरी समेत दो गिरफ्तार
जलेसर। चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनवर्टर और बैटरी बरामद की है। दोनों आरोपी जलेसर क्षेत्र के गांव मकसूदपुर डेरा के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि 31 अक्तूबर को तड़के करीब 3:20 बजे सूचना पर मकसूदपुर डेरा स्थित आवास से राहुल और शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का एक सफेद रंग का इनवर्टर और सफेद-नीले रंग की बैटरी बरामद हुई। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद