फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People struggled with jam throughout the day on the festival

त्योहार पर दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
People struggled with jam throughout the day on the festival
एटा। भाई दूज के त्योहार के चलते शनिवार को शहर में दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। जीटी रोड के अलावा शहर के अंदर अन्य मार्गों पर भी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से शाम तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने में हांफती नजर आई।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही माया पैलेस, बस स्टैंड, हाथी गेट, अलीगंज चुंगी आदि स्थानों पर वाहनों की कतार लग गई। इससे जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज से लेकर अलीगंज चुंगी तक जाम की स्थिति बनी रही। बड़े वाहनों की संख्या अधिक होने से छोटे वाहन भी जाम में फंस गए। इससे स्थिति बिगड़ती चली गई। शाम तक यातायात पुलिस असहाय नजर आई। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर निकलते नजर आए। हाथी गेट पर तो सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। यही हाल अलीगंज, जैथरा आदि कस्बों का रहा। अलीगंज में बाईपास से लेकर पड़ाव तक दो किलोमीटर लंबा जाम लगा। जैथरा में होमगार्ड व पुलिस के जवान जाम खुलवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed