फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People praised the decision of demonetisation, said - black money will come out

Etah News: लोगों ने सराहा नोटबंदी का फैसला, बोले-काला धन आएगा बाहर

Fri, 19 May 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
People praised the decision of demonetisation, said - black money will come out
एटा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दो हजार रुपये के नोट को चलने से बंद करने की घोषणा के बाद जिले के लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। अधिकांश लोगों का मानना है कि यह निर्णय ठीक है और इससे काला धन बाहर निकलकर आएगा।रिजर्व बैंक दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने जा रही है। हालांकि ये वैध मुद्रा बना रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से दो हजार रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। मतलब जिनके पास इस समय दो हजार रुपये के नोट हैं, वह उन्हें बैंक में जाकर बदल सकते हैं।
विज्ञापन

इस बारे में लोगों का कहना है कि दो हजार रुपए का नोट बंद होने से जिन लोगों ने काली कमाई करके पैसे को जमा करके रखा है। वह पैसा बाहर आ जाएगा। इससे सरकार को लाभ होगा। वहीं निम्न व मध्यम वर्ग को दो हजार रुपये का नोट बंद होने से कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


बड़े नोट बंद होने से रिश्वतखोरी में कमी आएगी। देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी। जमा की गई मुद्रा बाहर निकलकर चलन में आएगी। -
- अर्पित सक्सेना, सीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed