{"_id":"64a00afff8ad3d7d0502bee6","slug":"pension-of-senior-advocates-should-be-stopped-etah-news-c-163-1-sagr1016-1647-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंद की जाए वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंद की जाए वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पेंशन
Sat, 01 Jul 2023 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Jul 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। कई अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा को शनिवार को ज्ञापन दिया। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं को हर माह दी जा रही पेंशन को बंद करने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बार एसोसिएशन की निधि से वरिष्ठ अधिवक्ताओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। 15 जून को ज्ञापन देकर इसे बंद कराए जाने की मांग की गई थी। जिस पर कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पास हो गया था। लेकिन 30 जून को हुई बैठक में कोई निस्तारण नहीं हो पाया है। जब तक निस्तारण नहीं हो जाता है, पेंशन बंद की जाए। अगली बैठक में ज्ञापन का निस्तारण किया जाए।
शैलेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट ने कहा कि पेंशन उन अधिवक्ताओं को मिलनी चाहिए जिनके पास अदालती काम कम है। बीमार या काफी बुजुर्ग हैं। बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा जो ज्ञापन दिया गया है उस पर जनरल हाउस की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। तब तक वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पेंशन जारी रहेगी। वेद प्रकाश यादव, आनंद शाक्य, रतीराम, वीरेंद्र शाक्य, संतोष यादव, प्रेमचंद कश्यप अधिवक्ता मौजूद रहे।