फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Payment of honoraria to the movement

मानदेय का भुगतान न होने पर आंदोलन

Fri, 28 Aug 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 28 Aug 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
 Payment of honoraria to the movement
ब्लॉक कार्यालय सभागार में आशा बहुओं ने एकत्रित होकर प्रदेश सरकार से मांग की है कि आशाओं को काम की सुरक्षा एवं जीवन यापन करने लायक पारिश्रमिक दिया जाए, साथ ही रुके हुए मानदेय का भुगतान भी 10 सितंबर तक किया जाए अन्यथा सभी आशाएं 11 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिरहची स्थित ब्लॉक सभागार में पहुंची राष्ट्रीय आशा कार्यकत्री संघ की राष्ट्रीय सचिव काजल कटारिया को सभी आशा बहुओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंप कर मांग की कि कार्यरत आशाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। महंगाई को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिमाह का मानदेय 6000 रुपए किया जाए। टीकाकरण के लिए प्रतिदिन 75 रुपए उनके खाते में भेजा जाए। प्रति डिलीवरी केश पर 600 रुपये, मानदेय का भुगतान महीने के प्रथम सप्ताह में ही किया जाए एवं दुर्घटना बीमा कम से कम पचास हजार रुपये किया जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद रहीं काजल कटारिया ने आशाओं की कमेटी का भी गठन किया। कमेटी में आशा संध्यादेवी को जिलाध्यक्ष, लक्ष्मी देवी को जिला उपाध्यक्ष एवं रामवती देवी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर आशा पिंकी, बबिता, रेखा, राजबेटी, विमलादेवी, फूलनवती, सविता देवी, राधा, एवं सोमकली सहित दर्जनों आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed