{"_id":"69bc3db2238b4bdda90bfac5","slug":"patients-with-increased-ear-pain-due-to-change-in-weather-etah-news-c-163-1-eta1004-147893-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मौसम बदलने से बढ़े कान में दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मौसम बदलने से बढ़े कान में दर्द के मरीज
Thu, 19 Mar 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। मौसम बदलने के साथ ही कान में दर्द और पस बनने की समस्या के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही खराश और गले में दर्द के रोगी भी बढ़े हैं। बृहस्पतिवार को 100 से अधिक मरीजों ने उपचार लिया।
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से लोगों के कान में दर्द हो रहा है। कुछ लोगों के कान के पर्दे में छेद होनी की वजह से कम सुनाई देने के साथ पस बनने की समस्याएं हो रही हैं। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजाना 30 मरीज कान में दर्द और पस बनने की समस्या को लेकर उपचार ले रहे हैं। मौसम बदलने पर लोग ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। इससे गले में दर्द और खराश की समस्या हो रही है। उन्होंने ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही बताया कि कान के बचाव के लिए नहाते समय कान में रूई लगाकर नहाएं। वहीं तेज आवाज से बचने की सलाह दी।