फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   patients of eye flu increasing continuously in Etah know its symptoms and doctor advice for prevention

Etah News: आई फ्लू की बढ़ रही रफ्तार, सीएचसी पर प्रतिदिन बढ़ रही मरीजों की संख्या; जानें लक्षण और बचाव

Sun, 30 Jul 2023 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 05:55 PM IST
सार

एटा में आई फ्लू की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। सीएचसी पर प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जानें लक्षण और इससे बचाव का तरीका... 

विज्ञापन
patients of eye flu increasing continuously in Etah know its symptoms and doctor advice for prevention
Etah News: आई फ्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते लोग चिंतित और परेशान हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सकीट पर दवा लेने के लिए मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रयास तो किया जा रहा है लेकिन आई फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएचसी, पीचसी पर सबसे ज्यादा आई फ्लू के मरीज देखने को मिल रहे है। जबकि निजी चिकित्सकों के यहां भी तमाम मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर लोग आंखों पर चश्मा लगाए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मजबूर मां: 30 हजार रुपये में बेचा जिगर का टुकड़ा, फिर जागी ममता...बच्चे को वापस पाने के लिए चुकानी पड़ी यह रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


मलावन पीएचसी के फार्मासिस्ट चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पीएचसी पर ओपीडी में करीब 150 मरीज देखे जा रहे है। इसमें 100 मरीज आई फ्लू वाले ही होते हैं। इन्हें आई ड्रॉप और एंटीबायटिक दवाएं दी जा रही हैं। वहीं सकीट सीएचसी के एमओआईसी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि आई फ्लू मरीजों की बढ़ती संख्या को देख साफ है कि लोग सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

यह एक ऐसा संक्रमण है जो एक दूसरे के संपर्क से फैल रहा है। बताया कि आई फ्लू पीड़ित से अन्य लोग दूरी बनाकर रखे। आंखों को ठंडे पानी से धोएं। चिकित्सक के परामर्श पर आई ड्रॉप व दवा का नियमित रूप से प्रयोग करें। आंखों पर चश्मा लगाए रखें। जिससे खुद भी सुरक्षित रहे और सामने वाले को भी सुरक्षित रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed