{"_id":"64c2270511f3fcdd68019b22","slug":"woman-first-sold-child-for-thirty-thousand-in-agra-after-that-bought-it-back-for-fifty-thousand-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजबूर मां: 30 हजार रुपये में बेचा जिगर का टुकड़ा, फिर जागी ममता...बच्चे को वापस पाने के लिए चुकानी पड़ी यह रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूर मां: 30 हजार रुपये में बेचा जिगर का टुकड़ा, फिर जागी ममता...बच्चे को वापस पाने के लिए चुकानी पड़ी यह रकम
Thu, 27 Jul 2023 01:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:43 PM IST
सार
मजबूर मां: आगरा में पहले 30 हजार रुपये में जिगर के टुकड़े को बेच दिया। फिर ममता जागी तो बच्चे को वापस पाने के लिए डेढ़ गुनी से अधिक रकम चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जयपुर की एक महिला ने अपने ही कलेजे के टुकड़े नवजात बच्चे को पहले 30 हजार रुपये में बेच दिया। आगरा में उसके रिश्तेदार ने बच्चे को खरीद लिया। बाद में वह बच्चे की तलाश करते हुए बुधवार को शमसाबाद पहुंची। जहां रिश्तेदार ने महिला से 50 हजार रुपये लेकर बच्चा वापस किया।
विज्ञापन
मामला शमशाबाद थाना एवं कस्बा का है। यहां दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जयपुर निवासी शाहीन पत्नी अजीम अहमद ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी कि 30 हजार रुपये का लालच देकर रिश्तेदार उमर नवजात शिशु को जयपुर से लेकर शमसाबाद आ गया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
Trending Videos
शाहीन ने बताया कि रिश्तेदार उमर 21 जुलाई को मेरे घर जयपुर आया। उसने मुझे 30 हजार रुपये का लालच दिया। 30 रुपये के लालच में मैंने अपने बच्चे को रिश्तेदार को दे दिया। उमर दिल्ली में रहता है, लेकिन बुधवार को पता चला कि उमर शमसाबाद कस्बे में है। इसके चलते मैं जयपुर से उमर से मिलने के लिए शमसाबाद पहुंची। बच्चा उमर के पास में ही है। बताया कि मेरे बच्चे को वापस करने के लिए वह 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें-- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह
यह भी पढ़ें-- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह
शाहीन ने कहा कि आसपास के लोगों ने मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश की, लेकिन उमर ने 50 हजार रुपये लेकर ही शाहीन को बच्चा दिया। शाहीन ने बताया 48 हजार रुपये नकद दिए। लेकिन उमर नहीं माना। उसने दो हजार रुपये और पेटीएम कराकर ही बच्चे को वापस दिया। थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया थाने पर कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।