{"_id":"1c12efa3e19ae392a9c462f864f74489","slug":"passion-is-the-pinnacle-of-success-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगन से ही मिलता है सफलता का शिखर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगन से ही मिलता है सफलता का शिखर
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरजू महाराज के शिष्य हेमंत पांडेय ने सोमवार को कासगंज पहुंचकर बीएस डायनेमिक पब्लिक स्कूल में बच्चों को नृत्य के गुरुमंत्र दिए।
हेमंत पांडेय ने कहा सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता, उनके अंदर जो भी प्रतिभा है चाहे वह खेल में हो या नृत्य में या अन्य किसी विद्या में। उसको वह छिपाएं नहीं। पूरी मेहनत लगन से अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित कर प्रयास करें। नृत्य की विद्या को कई लोग बेकार मानते हैं लेकिन नृत्य किसी न किसी रूप में हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है।
इंडियाज गॉट टैलेंट का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां पर एक रिक्शे वाले और मोची के बच्चे ने किस प्रकार मेहनत से बड़े मंच पर पहुंचकर अपने क्षेत्र में नाम रोशन किया। इसलिए सभी को प्रयास करने चाहिए कि वह अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य की भी जानकारी दी।
कई ख्यातियां है पांडेय के नाम
राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हेमंत पांडेय के नाम कई ख्याति प्राप्त हैं। दिल्ली, आगरा के कई राष्ट्रीय मंचों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से देशी-विदेशी मेहमानों का दिल जीत चुके हैं।