फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   party workers prepared for panchayat election

पंचायत चुनावों के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

Thu, 09 Jul 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Thu, 09 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
party workers prepared for panchayat election
जिला समाजवादी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की गुरुवार को जगह-जगह मासिक बैठकें आयोजित की गईं। इसमें सरकार की उपलब्धियों के बखान के साथ-साथ पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
विज्ञापन


गांधी मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि इस समय मतदाता सूचियों का कार्य चल रहा है, सभी कार्यकर्ता इसे युवाओं का वोट बनवाने में सहयोग करें, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। सदर विधायक आशीष यादव आशू ने कहा कि सपा सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बैठक को प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शकील अहमद खां ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अनीस, युनुस सिद्दकी, राम कुमार सक्सेना, वकील, नूर मोहम्मद, गंगा प्रसाद, शकील अहमद, अजमत खां आदि लोग मौजूद थे।
नगला मोहन में आयोजित हुई सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राज सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार वन रैंक वन पेंशन लागू न कर पूर्व सैनिकों के साथ धोखा कर रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रक्षामंत्री रहते हुए पूर्व सैनिकों के हित में कई ऐताहासिक निर्णय लिए थे। इस मौके पर ओमकार सिंह, अनार सिंह यादव, रामेंद्र सिंह, जमीर यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप ने कहा कि पार्टी के 2017 मिशन को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। इस मौके पर रामवीर सिंह वर्मा, सुनील कुमार, शकील अहमद, पंकज सिंह, मुकेश कुमार, श्याम सुंदर कश्यप, सुभाष कश्यप, महावीर कश्यप आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed