फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Parliamentarian Sports Competition: Anger erupted after participants were given T-shirts instead of proper uniforms.

सांसद खेल स्पर्धा : टी-शर्ट से टरकाया तो फूटा गुस्सा

Thu, 25 Dec 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Parliamentarian Sports Competition: Anger erupted after participants were given T-shirts instead of proper uniforms.
सांसद खेलकूद स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते राज्य सभा सांसद नवीन जैन व अन्य। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। शहर के स्टेडियम में बृहस्पतिवार को सांसद खेलकूद स्पर्धा का पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार लेने के बाद खिलाड़ियों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने प्रशस्ति पत्र और टीशर्ट वापस कर दी। इस मामले में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नवीन जैन भी कार्यक्रम छोड़कर चले गए और खिलाड़ियों से वार्ता तक नहीं की।

जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में 6 से 24 दिसंबर तक सांसद खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण करना था। सुबह 9 बजे से ही खिलाड़ी उत्सुकता के साथ पुरस्कार पाने के लिए पहुंच गए। करीब 11ः30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नवीन जैन मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों को एक टीशर्ट और प्रशस्ति पत्र दिया गया। टीशर्ट और प्रशस्ति देखकर खिलाड़ियों का गुस्सा फूट गया। खिलाड़ियों का कहना था कि पुरस्कार के रूप में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी को ट्रैक सूट और नकद धनराशि दी जाए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिले प्रशस्ति पत्र और टीशर्ट मुख्य अतिथि के मेज पर रखकर हंगामा करने लगे। इस दौरान खिलाड़ियों ने सांसद नवीन जैन और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू से बात करने की कोशिश की। इस पर राजवीर सिंह राजू आयोजक से बात करने की कहकर पल्ला झाड़ते हुए स्टेडियम से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, एमएलसी आशीष यादव, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीश कुमार, प्रधानाचार्य दिनेश चौधरी, प्रभात ललित नोक्स, पूनम मिश्रा, मोनिका, दिव्या यादव, प्रवेन्द्र सिंह यादव, शुभम

सांसद खेलकूद स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते राज्य सभा सांसद नवीन जैन व अन्य। सं

सांसद खेलकूद स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते राज्य सभा सांसद नवीन जैन व अन्य। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed