फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Panic ensued after both rear wheels of a speeding highway bus came off.

Etah News: हाईवे पर दौड़ रही बस के पिछले दोनों पहिए निकलने से मची चीख पुकार

Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Panic ensued after both rear wheels of a speeding highway bus came off.
मिरहची हाईवे पर पहिए निकलने के बाद खड़ी बस। संवाद
मिरहची। एटा-कासगंज हाईवे पर बुधवार की सुबह एक रोडवेज बस का एक्सल टूटने से पिछले दोनों पहिए निकल गए। चालक साइड के दोनों पहिए निकलने पर बस में चीख पुकार मच गई। उस समय सड़क पर किसी अन्य वाहन के न गुजरने पर बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


बदायूं डिपो की बस बुधवार की सुबह आगरा से एटा पहुंची, यहां से बरेली जाने के लिए सवारी लेकर रवाना हुई। सुबह करीब दस बजे बस मिरहची से पहले सिरसा टिप्पू गांव से गुजरते समय बस का अचानक एक्सल टूट गया। एक्सल टूटते ही बस के चालक साइड का दोनों पहिए निकल गए। दोनों पहिए निकलते ही बस सड़क पर घिसटने लगी। एक तरफ के झुकते ही बस में चीख पुकार मच गई, करीब 100 मीटर तक बस के घिसटने पर चालक ने काबू में कर उसे रोक लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बस को एक साइड से कराकर यातायात सुचारू कराया। यात्री महीपाल, मुकेश, विक्रम ने बताया पहिए निकलते ही बस सड़क पर लहराने लगी, लेकिन मुश्किल घड़ी में चालक ने बस को नियंत्रित कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। हादसे के बाद सड़क पर गुजर रहे लोग रुक गए, साथ ही आस पास के गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए। बाद में बस के परिचालक ने दूसरी बस में यात्रियों को बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन




पहियों के निकलने के दौरान हाईवे पर नहीं था कोई वाहन
रोडवेज बस के पिछले दोनों पहिए निकलने के समय हाईवे पर कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था। कोई छोटी कार गुजर रही होती तो पहियों की टक्कर से हादसे का शिकार हो सकती थी। यदि सड़क पर अन्य वाहन गुजर रहे होते तो अनियंत्रित बस की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed