फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Panchayati Raj department maked toilet

पंचायती राज विभाग ही बनाएगा शौचालय

Sat, 03 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 03 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
एटा में निर्मल भारत योजना के तहत शौचालयों का निर्माण अब पंचायती राज विभाग ही कराएगा। विभाग ने जिले में 600 शौचालयों के निर्माण लिए प्रति शौचालय 12 हजार रुपये के हिसाब से धनराशि जारी कर दी है, इनका निर्माण भी इसी माह कराना होगा।
विज्ञापन



चालू वित्तीय वर्ष में अभी 3300 शौचालय बनाएं जाने हैं। धनाभाव के चलते निर्माण रूका था। पहले शौचालयों का निर्माण ग्राम्य विकास विभाग व पंचायती राज विभाग मिलकर कराते थे। इसमें 46 सौ रुपये पंचायती राज व 45 सौ रुपये ग्राम्य विकास विभाग का अंश होता था। ग्राम्य विकास विभाग इस धनराशि को मनरेगा से देता था, लेकिन जब से मनरेगा में एफटीओ के माध्यम से मजदूरों के भुगतान की व्यवस्था की गई, इससे शौचालय के भुगतान में भी समस्याएं आने लगी थीं और कार्य अटक गए थे।
विज्ञापन



अब निर्मल भारत योजना के तहत शौचालयों का निर्माण सिर्फ पंचायती राज विभाग ही करेगा और निर्माण के लिए लाभार्थियों को 12 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसमें 10 हजार रुपये शौचालय के लिए और दो हजार रुपये पानी की टंकी के लिए होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

9529 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य मिला
5605 के निर्माण की धनराशि जारी की गई
90 प्रतिशत से शौचालयों का निर्माण पूरा हुआ
3294 का निर्माण बढ़े बजट से कराया जाएगा


12 हजार से बनने वाले छह सौ शौचालयों के लिए पंचायतों को धन दे दिया गया है। विभाग के पास अभी शौचालयों के लिए धनराशि नहीं है, शासन से धनराशि मिलते ही लक्ष्य के अनुरूप शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
-- डीपी सरोज, जिला पंचायत राज धनराशि, एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed