फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Panchayat was held two kilometers away from the police station, police could not catch the accused

Etah News: थाने से दो किमी दूर होती रही पंचायत, पुलिस नहीं पकड़ सकी आरोपी

Tue, 22 Apr 2025 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Apr 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayat was held two kilometers away from the police station, police could not catch the accused
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ नोएडा में ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की। उसके बाद मंगलवार को थाने से दो किलोमीटर दूर एक गांव में आरोपी प्रभावशाली लोगों के साथ पंचायत कराते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपियों के पीड़िता के पास तक पहुंचने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जैथरा कस्बा निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने सोमवार को दो आरोपियों के खिलाफ नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने और तेजाब डालने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 24 दिसंबर को आरोपी लव कुमार निवासी कांशीराम कॉलोनी व उसका साथी गोरेलाल यादव निवासी गांव जरारी थाना जैथरा बहला-फुसला कर ले गए थे।
विज्ञापन

नोएडा में ले जाकर एक कमरे में रहे थे। डरा-धमका कर पीड़िता के साथ दोनों आरोपियों ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मना करने पर साथी ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़िता के बयान दर्ज कराए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मंगलवार की सुबह आरोपी पक्ष थाने से दो किमी दूर एक गांव में पंचायत करता रहा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा है कि इनके आगे मंत्री, विधायक नहीं बोल पाते हैं। लगभग 4 मिनट के वीडियो में आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। पीड़िता को फैसले के लिए दबाव बनाते हुए धमकी भी दी जा रही है।
बात न बनने पर आरोपी वहां से चले आए। वायरल वीडियो से थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों के रसूख से भयभीत होने के कारण ही पीड़िता अपनी रिश्तेदारी में रुकी थी। पीड़िता के पिता ने बताया पुलिस ने आरोपियों का खूब साथ निभाया। तहरीर पर दर्ज एफआईआर में पुलिस ने अपहरण की धारा नहीं लगाई, जबकि आरोपी पीड़िता का अपहरण कर ले गए थे। अब पुलिस विवेचना में धारा बढ़ाने की बात कह रही है।

पंचायत होने का मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई धारा त्रुटिवश छूट गई होगी, तो उसको जोड़ा जाएगा। मामले की निस्पक्षता के साथ जांच-पड़ताल की जाएगी। -सुधांशू शेखर, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed