{"_id":"6571fb56ca820dcce8003604","slug":"panchayat-assistant-who-did-good-work-in-ayushman-card-honored-etah-news-c-163-1-sagr1016-9332-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आयुष्मान कार्ड में अच्छा कार्य करने वाले पंचायत सहायक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आयुष्मान कार्ड में अच्छा कार्य करने वाले पंचायत सहायक सम्मानित
Thu, 07 Dec 2023 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
निधौली कलां। विकासखंड सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के साथ सीधा संवाद किया गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड के तहत अच्छा कार्य करने वाले पंचायत सहायक पुष्पेंद्र कुमार ग्राम पंचायत वरिगवां को प्रतीक चिह्न व जिलाधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ।
ऑपरेशन त्रिनेत्र, आंगनबाड़ी केंद्र के पंजीकृत बच्चों के लिए हॉट कुक्ड योजना के तहत स्टील के बर्तनों की खरीद एवं मुख्यमंत्री गोवंश सहभागिता योजना आदि पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी प्रधानों एवं पंचायत सहायकों, सामुदायिक शौचालय के केयरटेकरों को नियमित मानदेय भुगतान के निर्देश दिए। संचालन एडीओ पंचायत दीपक कुमार गुप्ता ने किया। ग्राम प्रधान सुशील राजपूत, संजय सिंह, हरकेश यादव, प्रेमलता कुशवाहा, रूपेंद्र सिंह, डॉ. अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद