फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PAC jawan seriously injured after falling from third floor, referred to Agra

Etah News: तीसरी मंजिल से गिरकर पीएसी जवान गंभीर घायल, आगरा रेफर

Sun, 28 Dec 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
PAC jawan seriously injured after falling from third floor, referred to Agra
एटा। रात के समय टहलते हुए अपने आवास की तीसरी मंजिल से पीएसी जवान गिर गया। गंभीर रूप से घायल जवान को मेडिकल सेंटर से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित 43वीं बटालियन में तैनात सिपाही जगदीश गोला शनिवार की रात में खाना खाने के बाद अपने घर की तीसरी मंजिल पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरे। आवाज सुनकर पत्नी व आस-पास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। जगदीश लहूलुहान हालत में पड़े थे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।

उनकी पत्नी देवकी ने मौजूद लोगों की मदद से उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन शरीर में आई गंभीर चोटों और हालत लगातार बिगड़ती देख बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed