फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   paanch sau, ek hajaar ke noton ka chalan band, har taraph hadakamp

पांच सौ, एक हजार के नोटों का चलन बंद, हर तरफ हड़कंप

Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
paanch sau, ek hajaar ke noton ka chalan band, har taraph hadakamp
पेट्रोल पंप पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोदी सरकार द्वारा रात बारह बजे से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले से लोग सोमवार देर शाम उसी प्रकार हैरत में पड़े गए, जैसे पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक से लोग हैरत में थे। सोमवार शाम जैसे ही मोदी सरकार का फैसला सामने आया नगर के बाजार में हड़कंप मच गया। मेडिकल स्टोर संचालक से लेकर होटल, ढाबे और पेट्रोल पंप पर बड़े नोट लेकर पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।  
विज्ञापन

सोमवार रात आठ बजे समाचार चैनलों पर जैसे ही 500 और 1000 रुपये के नोट रात बारह बजे से बंद करने की खबर चली वैसे ही बाजार में हलचल शुरू हो गई। हालांकि ज्यादातर बाजार बंद हो चुका था, लेकिन होटल, ढाबे, सेलफोन रिचार्ज कूपन, पेट्रोल पंप संचालकों ने खबर मिलते ही ग्राहकों से बड़े नोट लेने बंद कर दिए। व्यापारी और कारोबारी मोदी सरकार के फैसले को ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए नोट बदलने के लिए कुछ और समय देने की चर्चा करते दिखाई दिए। वहंीं खुदरा कारोबारी फैसले से सबसे ज्यादा नाखुश दिखे। व्यापारी बोले यदि सरकार ने बैंक में नोट बदलने के एवज में कुछ और शर्तें लगाई तो यह फैसला आगामी विधानसभा चुनाव में भारी पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि शादी का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अचानक आए मोदी सरकार के फैसले से वर-वधू दोनो पक्षों को परेशानी होगी। लोग उन बड़े कारोबारियों पर चर्चा करते दिखाई दिए, जिनके यहां रोजाना लाखों रुपये कैश में लेनदेन होता है। कुछ लोग बोले अब बैंक में रुपये बदलने जाने वाले लोगों के  लिए पुलिस को और सतर्कता बरतनी होगी। वर्ना किसी के साथ वारदात हो सकती है
विज्ञापन

---------------
कहते हैं व्यापारी और विशेषज्ञ
मोदी सरकार का फैसला गलत है। अचानक फैसले से बाजार में परेशानी होगी। सरकार को फैसला लागू करने से पहले वक्त देना चाहिए था। 100 के नोट की आपूर्ति मार्केट में नहीं है, ऐसे में बुधवार को लेनदेन में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड जैन, नगर मंत्री, व्यापार मंडल
----------------
सरकार का फैसला सही है। काले धन पर रोक लगेगी। कालाधन देश में लोगों ने जमा कर रखा है वो सामने आएगा। पहले बताते तो कालाधन सफेद करने का जुगाड़ निकाल लेते।
दिनेश वार्ष्णेय, उद्योगपति
------------------
सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। निर्णय से काले धन की पोल खुलेगी। यह क्रांतिकारी फैसला है। शुरू में परिणाम नकारात्मक भले हों, लेकिन भविष्य के लिए अच्छा फैसला है।

प्रतीक आमोरिया, चार्टेड एकाउंटेंट
---------------
सरकार ने फैसले को लागू करने में समय भले ही कम दिया हो, लेकिन अच्छी कोशिश है। व्यापारियों के लिए पैसा बदलने जाना आसान होगा। लोगों को भी लेनदेन में सहूलियत होगी।
डा. मोहन वार्ष्णेय, प्रोफेसर कामर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed