फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   paanch nae kendr khule, genhoo khareed ab 86 kendron par

पांच नए केंद्र खुले, गेंहू खरीद अब 86 केंद्रों पर

Wed, 12 Apr 2017 11:09 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 12 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
paanch nae kendr khule, genhoo khareed ab 86 kendron par
गेंहू खरीद - फोटो : amar ujala
किसानाें की मांग पर डीएम ने जिले में पांच नए गेहूूं क्रय केंद्र खोलने की इजाजत दे दी है। इससे क्रय केंद्राेें की संख्या 81 से बढ़ कर 86 हो गई है। नए क्रय केंद्र खुलने से किसानों को फसल बेचने के लिए दूर के केंद्रों पर जाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि किसानों की मांग पर अवागढ ब्लॉक के पिलखतरा, जैथरा के सराैंठ पुवायां, निधौली कलां के सोहदरा, मारहरा के अचलपुर और मंडी समिति समेत पांच नए गेहूं क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही मंडी समिति में गेहूूं क्रय केंद्रो की संख्या तीन और जिले में 86 हो गई है। विपणन अधिकारी ने बताया कि शासन से मिले गेहूं क्रय लक्ष्य 90400 एमटी के सापेक्ष अभीतक सिर्फ 203 एटी गेहूं की खरीद हो पाई हैं। 86 में से तीस क्रय केंद्र अभी भी ऐसे हैं जहां एक भी दाना भी गेहूं नहीं खरीदा गया है। आरएमओ ने बताया किसानों से गेहूं 1625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद हो रही है।  
विज्ञापन


छनाई उतराई के दस रुपये मिलेंगे वापस
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया किसान भ्रमित न हों। जब वे क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने जाएं, तो छनाई और उतराई के दस रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त भुगतान करें। किसानों से लिए गए प्रति कुंतल दस रुपये अतिरिक्त उनके खाते में फसल के भुगतान के साथ भेजे जाएंगे। यानी किसानाें को 1625 रुपये के स्थान पर 1635 रुपये प्रति कुंतल की दर से फसल का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजात लेकर जाएं 24 घंटे में भुगतान मिलेगा
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया किसान क्रय केंद्र पर गेहूं की बेचने जाते वक्त बैंक पासबुक, खतौनी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर जाएं। ताकि बिक्री के 24 घंटे के अंदर खाते में आटीजीएस से भुगतान भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed