Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Outsourced workers have not received their salaries for four months.

Etah News: आउटसोर्स कर्मियों को चार माह से नहीं मिला वेतन

Thu, 27 Nov 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 27 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Outsourced workers have not received their salaries for four months.
एटा। मेडिकल कॉलेज में एक निजी कंपनी के करीब 350 कर्मचारी कार्य करते हैं। इन कर्मचारियों का पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला। इसकी वजह से बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे अवनी परिधि कंपनी के करीब 350 आउटसोर्स कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। सभी कर्मचारी ने कार्य बंद कर मेडिकल कॉलेज के बाहर आकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि 4 माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसकी वजह से घर का खर्चा तक नहीं चल रहा है। अधिकतर कर्मचारी अन्य जिलों के निवासी होने की वजह से अपने घर का किराया तक नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन


कंपनी के मैनेजर से कई बार वेतन को लेकर बात की गई लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। कार्य बहिष्कार की जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह को मिली। तो प्राचार्य मेडिकल कॉलेज पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने तत्काल कंपनी के मैनेजर से वेतन देने के लिए कहा। कर्मचारियों को पूरा वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे। शाम तक कर्मचारियों के खाते में एक माह का वेतन डाल दिया गया। जिससे कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed