{"_id":"64ca8e43c4459c6b980d3a76","slug":"outrage-in-jain-community-over-aniruddhacharyas-rude-remarks-etah-news-c-163-1-eta1001-3248-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनिरुद्धाचार्य की अभद्र टिप्पणी से जैन समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनिरुद्धाचार्य की अभद्र टिप्पणी से जैन समाज में आक्रोश
Wed, 02 Aug 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। श्री दिगंबर जैन नेमिनाथ महिला मंडल की एक बैठक बुधवार को शिल्पी जैन के आवास पर आयोजित की गई। इसमें श्री णमोकार मंत्र, भक्तामर स्तोत्र एवं महावीर प्रभु की वंदना की गई। अध्यक्षता कर रही अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन प्रेरणा ने कहा कि जैन साधुओं के विषय में आचार्य अनिरुद्ध की अभद्र टिप्पणी से जैन समाज में काफी आक्रोश है।
जैन साधु दिगंबर होते हैं नग्न नहीं होते हैं, नग्न कोई भी हो सकता है परंतु हर कोई दिगंबर नहीं हो सकता। उनकी उत्कृष्ट त्याग, तपस्या और वीरता की अनुमोदना के चलते देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि अनेक राजनेता उनके पास आकर आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। अभद्र टिप्पणी पर जैन साधु क्षमा कर सकते हैं परंतु जैन समाज क्षमा नहीं करेगा। दिगंबर जैन साधु परीषह विजयी रत्नत्रय के धारी हैं।
शिल्पी जैन ने कहा भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो, अहिंसा परमो धर्म, क्षमा वीरस्य भूषणम् का है। कई संस्थाएं कथा वाचक आचार्य अनिरुद्ध की अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा करते हैं। इसलिए उन्हें जैन साधुओं से क्षमा याचना करनी चाहिए, ताकि सभी धर्मों के मानने वाले लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंच सके। संगीता जैन, वर्षा जैन, बीना जैन, गरिमा जैन, सारिका जैन, कांची जैन, अनु जैन, रितु जैन, नेहा जैन, सोनू जैन, रजनी जैन, आयशा जैन, रूबी जैन, स्नेह जैन, किन्जल, जानवी रहीं।