{"_id":"7c08b8aec0007a6b2f09dc6ad9c62331","slug":"our-cultural-heritage-fair-manpal-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर: मानपाल सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर: मानपाल सिंह
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। विविधताओं में एकता की पहचान सोरों का अनूठा मेला मार्गशीर्ष प्राचीन काल से बंधुत्व का संदेश देता चला आ रहा है। शनिवार को मेला मार्गषीर्ष का उद्घाटन करते हुए परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कही। एडीएम बाल मयंक मिश्रा ने कहा कि वराह, गंगा मां, तुलसी की पावनधरा पर आयोजन पूरे देश को भक्ति का संदेश देते हैं। राज्य मंत्री के मेला के मुख्य नृसिंह द्वार का फीता काटते ही पूरा मेला परिसर सतरंगी रोशनी से नहा उठा। हरिपदी के परिक्रमा मार्ग और मंदिर भी रोशनी से झिलमिला उठे। पालिका परिषद ने मां गंगा का पूजन और आरती मां भागीरथी गंगा घाट पर आयोजित की गई। पंडित धर्मधर शास्त्री ने मां गंगा का पूजन कराया और गंगा जी की महाआरती उतारी गई। इस दौरान हरिपदी के घाट शंख, घंटों की गूंज के बीच गंगा मैया और भगवान वराह के जयकारे लगे। समारोह में आए अतिथियों का माला पहनाकरसम्मान किया गया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू यादव ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में ईओ दिनेश विश्वकर्मा, शैलेश यादव, संजय उपाध्याय, मुनीश चौधरी, भूपेश षर्मा, अरविंद दुबे, कमाल हसन, महारानी गुप्ता, सूरजपाल यादव, विक्रम यादव, मोहन चौधरी, सचिन उपाध्याय मौजूद रहे। तो वहीं मानपाल सिंह ने कहा कि मेला मार्गशीर्ष का उद्घाटन आजम खां को करना था। लेकिन अस्वस्थ होने के चलते वो नहीं आ सके।
विज्ञापन