{"_id":"572640e14f1c1bbe7b5ccf00","slug":"oseebee-boks-phata-raat-bhar-gul-rahee-bijalee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसीबी बॉक्स फटा, रात भर गुल रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओसीबी बॉक्स फटा, रात भर गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 01 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग से पिघली तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ता तापमान बिजली आपूर्ति पर भारी पड़ रहा है। तीन दिन से लगातार फाल्ट हो रहे हैं। शहर का एक बड़ा हिस्सा बिजली के संकट को झेल रहा है। ओवरलोड के चलते हीट हो रहे ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। पुरानी हो चुकी ओसीबी लोड नहीं झेल पा रही हैं। शनिवार रात को भी एक बजे रेलवे रोड बिजलीघर में ओसीबी बॉक्स फट गया। इससे दो फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। दोनों फीडरों की आपूर्ति घंटों बाधित रही। सुबह लोगाें के आक्रोश को देखते हुए दूसरे फीडर से आपूर्ति दी गई। 12 घंटे बाद फाल्ट ठीक किया गया।
लगातार तीसरे दिन रेलवे रोड बिजलीघर पर आई खराबी के चलते शहर के रेलवे रोड एवं जीटी रोड फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब एक बजे बिजलीघर का ओसीबी बॉक्स धमाके के साथ फट गया। दो फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। विभाग के अनुसार काफी पुरानी ओसीबी जर्जर हो चुकी है। आए दिन इसमें खराबी आती है। इन फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं की नींद खराब हो गई। पहले बी गर्मी से जूझ रहे लोग बिजली न मिलने के कारण चैन की नींद नहीं सो सके। लोगों ने रात भर बिजली विभाग के कंट्रोल रूम पर फोन किए लेकिन कंट्रोल रूम से कोई जवाब नहीं मिला। सुबह तक आपूर्ति सुचारु न होने पर पानी का संकट भी गहरा गया। तीन दिन से लगातार बिजली का संकट झेल रहे लोगों में भारी गुस्सा है। लेागों का आक्रोश भांप कर विद्युत अधिकारियों ने सुबह दूसरे फीडर से आपूर्ति को सुचारु कर दिया। इस दौरान लोगों ने पानी आदि की व्यवस्थाएं कर ली। दिन भर चले मरम्मत कार्य के बाद रविवार को दोपहर एक बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।
नई ओसीबी का प्रस्ताव निगम को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही इसे बदल दिया जाएगा। गर्मी के चलते बढ़ रही मांग से लोड बढ़ रहा है। इसके चलते यह खराबी आ रही है। इसके बाद भी सभी फीडरों को बारी-बारी से आपूर्ति दी गई। नई ओसीबी के बाद स्थाई समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
जीसी भास्कर, उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण शहरी खंड, एटा