{"_id":"668c1f82d63ff0d053021bf4","slug":"operation-jagriti-shows-effect-woman-withdraws-molestation-allegation-etah-news-c-163-1-eta1001-119462-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ऑपरेशन जागृति का दिखा असर, महिला ने वापस लिया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ऑपरेशन जागृति का दिखा असर, महिला ने वापस लिया छेड़छाड़ का आरोप
Mon, 08 Jul 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत पुलिस लोगों को झूठे अभियोग पंजीकृत न कराए जाने के संबंध में जागरूक कर रही है। इस जागरूकता अभियान के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना अलीगंज पर देखने को मिला जब एक महिला ने 26 जून को अपने ही जेठ व ससुर आदि के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप वापस ले लिया।
चांदनी निवासी नगला मोहन थाना अलीगंज ने लिखित तहरीर देते हुए जेठ विजेंद्र व ससुर रामचंद्र पर छेड़छाड़, गाली-गलौज व पीटने के आरोप लगाए थे। जबकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के पुरुषों के मध्य बहस हो जाने पर गाली-गलौज व पिटाई की घटना की बात सामने आई थी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने महिला की ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत पूछताछ करते हुए काउंसलिंग की तो महिला को अपनी भूल का अहसास हुआ और उसने बताया कि विपक्षियों पर कड़ी कार्रवाई कराने के उद्देश्य से उसने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गलती का अहसास होने पर उसने आरोप को वापस लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।