फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Only BJP Kalyan Singh's birthday celebrated

भाजपाइयों ने मनाया कल्याण सिंह का जन्मदिन

Thu, 05 Jan 2017 11:43 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 05 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Only BJP Kalyan Singh's birthday celebrated
कल्याण स‌िंह का जन्मद‌िन मनाते लोग - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
भाजपा ने गुरुवार को डीएस पब्लिक स्कूल में राजस्थान के राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यह क्षेत्र बाबूजी का कार्यक्षेत्र रहा है। जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने उनके मुख्यमंत्रित्व काल को याद किया। इस मौके पर डा खूब सिंह, शांतनु चौधरी, सुनील पांडेय, केपी सिंह, विपिन भारद्वाज, सचिन गुप्ता, गौरव जौहरी, संजीव उपाध्याय, गौरव मिश्रा, आशु सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया
जलेसर/ राजा का रामपुर (ब्यूरो)। लोधी, कुशवाह, बघेल समाज महासभा के तत्वावधान में कल्याण सिंह का जन्मदिन सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में मनाया गया। संयोजक रामजी लाल राजपूत ने बताया कि छह जनवरी की बैठक स्थगित कर दी गई है। हर समाज के 20 -20 व्यक्तियों का चयन कर विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर रामस्वरूप नेताजी, बीएल कुशवाह, शीलेन्द्र राजपूत, अनेक सिंह राजपूत, सुरेश राजपूत, करन सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे। तो राजा का रामपुर में हनुमान मंदिर में बूथ सम्मेलन कर कल्यान सिंह का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सत्यव्रत मिश्रा, हिमांशु दीक्षित, रजत कश्यप, देवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed