{"_id":"669c209854b266e19504e295","slug":"only-82-schools-registered-in-sports-for-school-etah-news-c-163-1-sagr1019-120046-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्पोर्ट्स फॉर स्कूल में महज 82 विद्यालयों ने कराए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्पोर्ट्स फॉर स्कूल में महज 82 विद्यालयों ने कराए पंजीकरण
Sun, 21 Jul 2024 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
एटा। विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें विद्यार्थियों का पंजीकरण करना है। विद्यालय पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले में अब तक महज 82 विद्यालयों ने ही पंजीकरण कराए हैं।
जनपद में 568 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 25 राजकीय और 54 सहायता प्राप्त हैं। विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। जहां विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों कि रुचि के अनुसार उनका नाम पोर्टल पर खिलाड़ी के रूप में दर्ज कराया जाए।
4 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान में जिले में मानक के अनुसार अभी तक सिर्फ 82 विद्यालयों से ही पंजीकरण हुए हैं। जिला व्यायाम शिक्षक विशांत कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जिले में विद्यालय पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। डीआईओएस की तरफ से भी पत्र जारी किया जा चुका है। उसमें निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक विद्यालय में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराए।