{"_id":"69f24179fa28ad9c66018d26","slug":"only-11-adolescent-girls-received-the-hpv-vaccine-etah-news-c-163-1-eta1013-149866-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महज 11 किशोरियों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महज 11 किशोरियों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन
एटा। गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए मेडिकल काॅलेज एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत मात्र 11 पात्र किशोरियों (14 से 15 वर्ष के बीच) का ही टीकाकरण किया जा सका है। टीकाकरण कार्यक्रम की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने नाराजगी जाहिर की।
यह वैक्सीन पूर्ण रूप से निशुल्क लगाई जा रही है। मात्र एक खुराक से ही जीवन पर्यन्त गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की बीमारी से बचाव कर सकती है। जनजागरण के अभाव में पात्र किशोरियां और उनके परिजन टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। टीकाकरण का अनुमानित लक्ष्य एटा में 21445 है। कमिश्नर के स्वास्थ्य विभाग की टीमों को स्कूलों जाकर जागरूकता फैलाने और टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए है। संवाद