फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Online registration is stalled, patients are facing problems in queuing

Etah News: ऑनलाइन पंजीकरण ठप, मरीजाें को कतार में खाने पड़ रहे धक्के

Fri, 16 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Online registration is stalled, patients are facing problems in queuing
सीएचसी जलेसर में पर्चे बनवाने के लिए लगी भीड़।
एटा। मेडिकल कॉलेज सहित जिले के पांच अस्पतालों में ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके माध्यम से मरीज ऑनलाइन पर्चा बनवाकर चिकित्सक से सीधे उपचार ले सकते हैं, लेकिन सिर्फ 2 अस्पतालों में ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिल रही है। अन्य तीनों अस्पतालों में मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए कतार में धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज, सीएचसी जलेसर, मारहरा, अलीगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथौड़ा में मरीजों की सुविधा के लिए पिछले साल ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। लेकिन सिर्फ मेडिकल कॉलेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथौड़ा में ही मरीजों को सुविधा मिल पा रही है। शेष 3 अस्पतालों में ऑनलाइन पंजीकरण सेवा बंद पड़ी है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया ठप होने की वजह से आभा आईडी का काम भी अटका हुआ है।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से आभा आईडी भी बनाई जाती थीं। ऐसे में काम की रफ्तार सुस्त हो गई है। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीन अस्पतालों में कर्मचारियों को ऑनलाइन पंजीकरण का प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। जिसकी वजह से यह सुविधा बंद थी। अब प्रशिक्षण दे दिया गया है। जल्द ही लोगों को ऑनलाइन ओपीडी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed