फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One year old girl burnt due to boiling milk spill

Etah News: खौलता दूध गिरने से एक साल की बालिका झुलसी

Sun, 02 Mar 2025 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Mar 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
One year old girl burnt due to boiling milk spill
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव छोटी जरारी में खेलते समय एक वर्षीय बालिका के ऊपर खौलता हुआ दूध गिर गया। जिसकी वजह से वह बुरी तरह से झुलस गई। मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव छोटी जरारी निवासी रवि कुमार ने बताया कि बेटी नायरा सुबह घर के आंगन में खेल रही थी और चूल्हे पर दूध गर्म हो रहा था। खेलते-खेलते वह चूल्हे के पास पहुंच गई और खौलते हुए दूध के भगौने में हाथ लग गया। इसके बाद खौलता हुआ दूध उसके ऊपर पलट गया। जिसके कारण नायरा बुरी तरह से झुलस गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर हम लोगों ने देखा और उसे मेडिकल कॉलेज लाए। उपचार से सेहत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नूहखेड़ा निवासी सतपाल ने बताया कि 6 वर्षीय पुत्र आर्यन घर पर खेल रहा था। तभी केतली में रखी चाय ऊपर गिर गई और वह झुलस गया। तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया, बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। सेहत में सुधार भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed