{"_id":"699c9ac6613f3db54a028082","slug":"one-killed-seven-injured-as-storm-truck-collides-with-tempo-etah-news-c-163-1-eta1004-146858-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनियंत्रित ट्रक ने टेंपों को मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनियंत्रित ट्रक ने टेंपों को मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल
Mon, 23 Feb 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
मलावन हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
एटा। दिल्ली-कानुपर हाईवे पर मलावन क्षेत्र में सोमवार को अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि सात यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की दोपहर टेंपो एटा से मलावन की ओर जा रहा था। इसमें क्षमता से अधिक आठ सवारियां बैठी हुई थीं। एनएच-34 पर मलावन क्षेत्र में बदन सिंह डिग्री काॅलेज के सामने ऑटो पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पीछे से तेज गति से ट्रक आ रहा था। उसके चालक का संतुलन बिगड़ा। टेंपो काे टक्कर मारते हुए ट्रक थोड़ा आगे जाकर गड्ढे में पलट गया। टेंपो भी पलट गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सवारियों की चीखपुकार सुन आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा गया। यहां डाॅक्टरों ने सचिन (30) पुत्र रामपाल निवासी गढि़या सीलम को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसी के गांव का विनय, सोवरन सिंह नगला धीर एका फिरोजाबाद, मुकेश निवासी पिलुआ, धीरज, मलावन रजनी वसरसनपुर, राधा देवी भदवास एटा, मीरा नासिरपुर बागवाला घायल हो गए। उनका उपचार मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। टक्कर के बाद ट्रक भी पलट गया। उसमेंं प्लास्टिक का दाना भरा हुआ था। ट्रक का माल रोड और गड्ढे में बिखर गया। ट्रक के चालक और हेल्पर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
--
हिस्ट्रीशीटर था मृतक
एसएचओ आरके सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने बाला सचिन मलावन थाने में हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
--
नशे में था चालक
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक का चालक शराब के नशे में था। वह तेज गति से ट्रक को दौड़ा रहा था। भीड़ एकत्रित होने पर वह मौका पाकर वहां से भाग गया।
--
पेड़ से टकराई कैंटर पलटने बची
सकीट। आसपुर रोड पर सोमवार की शाम को तेज गति से दौड़ रही एक कैंटर बबूल के पेड़ से टकराकर पलटने से बच गई। कैंटर औंछा से एक बरात की विदाई पर सामान लेकर जा रही थी। चालक ने कहा अचानक तेज मोड़ होने पर कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गई। संवाद