{"_id":"6668488e5ffc742a640fc770","slug":"one-killed-four-injured-in-road-accidents-etah-news-c-163-1-eta1001-118160-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
Tue, 11 Jun 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कुठिला रामनगर निवासी राजेश सोमवार की देर शाम अपनी मां द्रोपा देवी के साथ ननिहाल महापुर थाना सकरौली से लौट रहे थे। इनकी बाइक अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरथरा चौराहे के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इनको मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। वहीं द्रोपा देवी का इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सकीट थाना क्षेत्र के मलिगांव निवासी रमेश कैंटर चालक है। वह सिकंदराराऊ से अपनी कैंटर लेकर एटा की ओर आ रहा था। तभी पिलुआ थाना क्षेत्र में पीछे से कंटेनर में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया, मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली निवासी जितेंद्र और आशू कार से एटा आए थे। देर रात लगभग 11:30 बजे वह वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव के समीप ही सड़क खराब होने की वजह से कार्य नियंत्रित होकर खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। जिससे आशू और जितेंद्र के गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उनका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए आगरा लेकर कर दिया गया है, वहां उनका उपचार चल रहा है।
-- --
सड़क हादसे में घायल हुई राधिका ने भी तोड़ा दम
थाना पिलुआ क्षेत्र में पुठिया गांव के पास सोमवार को बाइक सवार लोगों को कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरेश (32), पत्नी स्नेहलता व पुत्री प्रिया निवासी संजय नगर कोतवाली नगर, सुरेश की बहन सुरभि, भांजी काव्या, राधिका निवासी नगला गलुआ थाना अवागढ़ बाइक पर सवार थे। कैंटर की टक्कर लगने से सुरेश और काव्या (5) की मौत हो गई। वहीं राधिका व अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सुरेश की दूसरी भांजी राधिका (6 माह) ने भी दम तोड़ दिया।