{"_id":"63aeee677b5c7f3d5e3345ab","slug":"one-killed-and-four-injured-after-tractor-trolley-overturned-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, चार लोग घायल, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, चार लोग घायल, चालक फरार
Fri, 30 Dec 2022 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Dec 2022 07:28 PM IST
सार
अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। गाड़ी को सड़क से किनारे करवाकर यातायात तो बहाल कराया।
विज्ञापन
जसरथपुर थाना क्षेत्र के भदुइया मठ गांव निवासी बलवीर सिंह (55), नगला उम्मेद गांव निवासी यशवंत सिंह, दुष्यंत सिंह, रवेंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह के साथ अलीगंज गए हुए थे। काम समाप्त होने के बाद वहां से वापस गांव के लिए लौट रहे थे। अलीगंज थाना क्षेत्र में तिसौली मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में सभी लोग गंभूर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बलवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तिसौली मोड़ पर काशीराम कॉलोनी के पास हादसा हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेजा गया है। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन