फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   On the initiative of public representatives, CMO started correspondence about building a district hospital.

Etah News: जनप्रतिनिधियों की पहल पर सीएमओ ने जिला अस्पताल बनाने का किया पत्राचार

Thu, 25 Jan 2024 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jan 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
On the initiative of public representatives, CMO started correspondence about building a district hospital.
एटा। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत कर दिया गया। इसके बाद से जिला अस्पताल समाप्त हो गया। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल बनना जरूरी है। इस पर एमएलसी ने पहल की। एमएलसी की पहल पर सीएमओ ने जिला अस्पताल बनाने के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती थीं। तीन वर्ष पूर्व जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत कर दिया गया। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में ही स्वास्थ्य सेवाएं देने लगे। कर्मियों को भी कॉलेज में ही कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जिला अस्पताल की तरह सेवाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। इस पर एमएलसी आशू यादव ने पहल शुरू की है और सीएमओ को पत्राचार करने को कहा। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया एमएलसी की पहल पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

-------------
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर थीं, लेकिन अब नहीं मिल रहीं हैं। मेडिकल कॉलेज में इधर-उधर भटकना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी व चिकित्सक मरीजों की ठीक से बात भी नहीं सुनते। -अंकित यादव, घिलौआ
विज्ञापन
विज्ञापन



---------



जिला अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक सभी सेवाएं बेहतर थीं। जिम्मेदारी से चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी कार्य करते थे। अब कोई सुनने वाला नहीं है और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। -फैजल, ठंडी सड़क निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed