{"_id":"67ffa4618753feb4ec0dabea","slug":"on-complaint-a-team-was-formed-and-encroachment-was-removed-from-the-chak-marg-etah-news-c-163-1-sagr1016-132393-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शिकायत पर टीम गठित कर चकमार्ग से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शिकायत पर टीम गठित कर चकमार्ग से हटवाया अतिक्रमण
Wed, 16 Apr 2025 06:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 16 Apr 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। तहसील क्षेत्र के गांव जरौलिया में चकमार्ग पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत एसडीएम से की गई थी। इस पर टीम बनाकर बुधवार को अतिक्रमण को हटवा दिया गया।
उपजिलाधिकारी अलीगंज डॉ. विपिन कुमार मोरल को शिकायत कर लोगों ने बताया था कि चकमार्ग पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। उप जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के लिए टीम गठित की। टीम ने बुधवार को ग्राम जरौलिया में पहुंचकर चक मार्ग से अतिक्रमण को बुलडोजर के जरिए हटवाया।
साथ ही अतिक्रमण करने वालों को सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय, विनोद यादव, अरुण, सुखवीर, जितेंद्र, राजेश वर्मा आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार ने बताया कि उप जिलाधिकारी के आदेशानुसार अतिक्रमण को हटवा दिया गया है।