फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old pension is not begging, it is our right

पुरानी पेंशन भीख नहीं, यह अधिकार हमारा है

Tue, 05 Oct 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Old pension is not begging, it is our right
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जीटी रोड पर बाइक रैली निकालते कर्मचारी व शिक्षक। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली। बाइक रैली निकालते वक्त पुरानी पेंशन भीख नहीं, यह अधिकार हमारा है नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष राकेश चौहान और प्रधान महासचिव राजकुमार सिंह के नेतृत्व में जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में सुबह करीब दस बजे से बाइक रैली शुरू हुई।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए रैली शहर भर में निकाली गई। अंत में कलक्ट्रेट पर समापन किया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर अबुल कलाम को सौंपा। संघ के मांडलिक अध्यक्ष रामलाल कुशवाह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नेम सिंह, महेंद्र सिंह, नरेद्र, ग्रीश चंद्रा, धनदेवी, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed