{"_id":"65e20e6b3fe3d00edd0b3c6b","slug":"old-mans-leg-amputated-after-being-hit-by-goods-train-etah-news-c-163-1-sagr1016-113483-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध का पैर कटा
Fri, 01 Mar 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
एटा। मालगाड़ी की चपेट में आने से मानसिक रूप से बीमार चल रहे एक वृद्ध का पैर कट गया। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां से हालत गंभर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।
परिवार के अंकित ने बताया कि रामवीर सिंह निवासी शांतिनगर को लगभग 2 माह पूर्व ब्रेन हेमरेज हो गया था। इलाज के बाद से वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगे थे। जब और जहां मन करता घूमने पैदल निकल जाते थे। शुक्रवार को भी दोपहर के समय वह टहलते हुए नगला केवल की ओर रेलवे लाइन पर पहुंच गए। उसी समय उधर से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनका बायां पैर घुटने से कट गया है। संवाद