{"_id":"608c51fe8ebc3e8d3b47fe73","slug":"ogygen-not-refeel-in-forozabad-etah-news-agr4904097193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद से बिना ऑक्सीजन लौटी गाड़ी, संकट बड़ा : फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद से बिना ऑक्सीजन लौटी गाड़ी, संकट बड़ा : फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। तमाम लोग ऑक्सीजन के लिए परेशान हैं लेकिन जिले में ऑक्सीजन की किल्लत बरकरार है। जिला अस्पताल से ऑक्सीजन लेने के लिए फिरोजाबाद भेजी गई गाड़ी खाली लौट आई। उसे ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके साथ ही ऑक्सीजन का संकट और बढ़ गया है।
इन दिनों जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन दो से तीन सिलिंडर ऑक्सीजन समाप्त हो रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों के अलावा कम ऑक्सीजन लेवल वाले सामान्य मरीज भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा घटना-दुर्घटना से संबंधित कुछ घायलों को भी ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जबकि जिला अस्पताल में इन दिनों ऑक्सीजन की कमी हो गई है। बीते दिनों अलीगढ़ से कुछ सिलिंडर आए, इनकी ऑक्सीजन लगभग समाप्त है। बृहस्पतिवार को यहां से एक गाड़ी में आठ खाली सिलिंडर ऑक्सीजन लेने के लिए फिरोजाबाद प्लांट भेजे गए। लेकिन वहां से ऑक्सीजन नहीं दी गई और रात में गाड़ी लौट आई। अब अस्पताल प्रशासन ने सीएमओ से ऑक्सीजन की मांग की है।
---------
एंबुलेंसों में नहीं ऑक्सीजन
जिले में 108 व 102 की एंबुलेंस संचालित हैं। इसके साथ ही एएलएस (एडवांस लाइफ सेविंग) एंबुलेंस से गंभीर मरीजों को दूसरे जिलों में पहुंचाया जाता है। दो दिन से एएलएस सहित कई एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं थी। इस पर बागवाला कोविड अस्पताल में रखे सिलिंडरों को एएलएस एंबुलेंस में लगवाया गया। जबकि 108 व 102 एंबुलेंस को ऑक्सीजन की दरकरार है।
विज्ञापन
----------
गाड़ी फिरोजाबाद भेजी थी। लेकिन वहां से भी ऑक्सीजन नहीं मिली। अस्पताल में अभी चार सिलिंडर रखे हैं। और सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग सीएमओ से की है। -डॉ. आरके अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल