फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   odf, dm

ओडीएफ सत्यापन में फिर से फेल हुए 32 गांव

Mon, 14 Oct 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
odf, dm
जनपद के गांव क्षेत्र के सोंचालय- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के अभियान को जिले के अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। ओडीएफ को लेकर किए जा रहे दावों की अब पोल खुल रही है। मंडलीय टीम को एक बार फिर 32 गांवों के सत्यापन में खामियां मिली हैं। जिसके चलते गांवों को ओडीएफ घोषित नहीं किया गया है। मंडलायुक्त ने डीएम को गांवों में मिली कमियां दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में साल 2017 से लगातार कवायद की जा रही हैं। 30 अक्तूबर 2018 को जिले को अधिकारियों ने ओडीएफ घोषित कर दिया, लेकिन मंडलीय सत्यापन में ओडीएफ की पोल खुल रही है। मंडलीय टीम ने एक बार फिर 32 गांवों का सत्यापन निरस्त कर दिया है। इन गांवों में शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं है। साथ ही कई गांवों में निर्माण शुरू ही नहीं हुआ है। मंडलायुक्त ने डीएम को कमियां दूर कराने के साथ प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। कमियां पाए जाने वाले गांवों में अलीगंज, शीतलपुर, मारहरा और जलेसर ब्लॉक के गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में मिलीं खामियां
अलीगंज ब्लॉक के महकी कलां, नगला अचल, दाऊद गंज, नगला परम, ढिवईया अख्तियारपुर, दहलई, धतिंगरा, फर्दपुरा, शीतलपुर के बनहरा मजरा करतला, मिलिक बनहरा, पैंदापुर, श्यामपुर सिंयपुर, मारहरा ब्लॉक के सिरसा बदन, त्रिलोकपुर, बुढैना, कुटैनामाफी, धिरामई पांच बिस्वा, गिरौरा, लोधामई, मीरापुर, मुन्नवरपुर, सराय जरेलिया, जलेसर ब्लॉक के चिरगवां, लोहचा नाहरपुर, महानमई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर माह में हुआ था सत्यापन
जिले के गांवों को मंडलीय सत्यापन में पहले भी निरस्त किया गया था। इसके बाद मंडलायुक्त ने मंडलीय टीम का पुन: गठन कर सत्यापन कराया। छह सितंबर से 26 सितंबर तक चले सर्वे में मंडल के कई अधिकारी लगाए गए थे, लेकिन खामियों के चलते गांव एक बार फिर निरस्त हो गए।
शौचालय प्रयोग शुरू नहीं
टीम ने पाया कि गांव नगला अचल में 227, दाऊदगंज में 116, दाऊदपुर असगरपुर में 117, दहलई में 128, धतिंगरा में 402, फर्दपुरा में 216, सिरसा बदन में 160, चिरगवां में 200, लोहचा नाहरपुर में 302, महानमई में 215 शौचालयों का प्रयोग शुरू ही नहीं हुआ है।
कहीं टूटे, तो कहीं मिले स्टोर रूम
टीम को गांव दाऊदगंज में 29 शौचालय टूटे मिले। जबकि फर्दपुरा में 12 शौचालयों में कोठरी बनाई गई है। इसके साथ ही पैंदापुर में 10 शौचालय स्टोर रूम बने मिले।
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
853 गांव किए जाने थे ओडीएफ
30 अक्तूबर 2018 में ओडीएफ कर दिया जिला
32 गांवों में फिर मिला शौचालय निर्माण अधूरा
9135 शौचालयों के पात्र लाभार्थियों के खाते में भेजी गई दूसरी किस्त
कासगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए दूसरी की किस्त जारी कर दी गई है। डीएम के निर्देश पर पात्रों के खाते में पंचायतीराज विभाग ने 5 करोड़ 52 लाख 60 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए में भेजे हैं।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अधूरे पड़े व्यक्तिगत शौचालय पूर्ण करने के लिए धनराशि भेजी गई है। जिला पंचायतराज विभाग के माध्यम से विकासखंड वार आवंटित धनराशि दी गई है। विकासखंड सिढ़पुरा के एक गांव के 21 लाभार्थियों हेतु एक लाख 26 हजार रुपये, विकासखंड सहावर के 21 ग्रामों के 1512 लाभार्थियों हेतु 90 लाख, 72 हजार रुपये, विकासखंड गंजडुंडवारा के 27 ग्रामों के 1096 लाभार्थियों हेतु 65 लाख, 76 हजार रुपये कि किस्त जारी की गई है। विकास खंड गंजडुंडवारा के ही 26 अन्य ग्रामों के 2033 लाभार्थियों हेतु एक करोड़ 20 लाख 72 हजार रुपये, विकास खंड सोरों के 25 ग्रामों के 1826 लाभार्थियों हेतु 1 करोड़ 15 लाख, 32 हजार 376, विकास खंड कासगंज के 24 ग्रामों के 1791 लाभार्थियों हेतु 1 करोड़ 7 लाख, 46 हजार रुपये, विकासखंड पटियाली के 8 ग्रामों के 856 लाभार्थियों हेतु 51 लाख 36 हजार रुपये, सहित कुल 132 ग्रामों के 9135 लाभार्थियों हेतु 5 करोड़ 52 लाख, 60 हजार, 376 रुपये की धनराशि की द्वितीय किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed