फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   odf, dm

गांधी-मोदी का मिशन फेल, शहर में लगे कूढ़े के ढेर

Fri, 04 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
odf, dm
कलक्ट्रेट पर बैठक लेते डीएम- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक और सपना दो दिन में ही टूट गया। गांधी जयंती पर जोर-शोर से चला स्वच्छता अभियान दिखावा साबित हुआ। जयंती पर झाड़ू चली तो लगा था कि अब शहर चमाचम होगा, लेकिन अगले दिन ही कूड़े के ढेर अभियान की हवा निकालते नजर आए। लोगों को तो छोड़िए पालिका के सफाई कर्मी तक सफाई के लिए जागरूक नहीं दिखे। पढ़िए खास रिपोर्ट....
विज्ञापन

धूल के गुबारों से जीना बेहाल
नगर पालिका और प्रशासन ने गांधी जयंती पर सफाई के खूब दावे किए थे, लेकिन हालात कुछ और निकले। कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग समेत तमाम मार्गों पर उड़ती धूल लोगों को बेहाल करती रही।
विज्ञापन

कूड़े के ढेर बढ़ाते रहे दिक्कत
स्वच्छता अभियान का अमलीजामा पहनकर कूड़ा उठाने निकले पालिका के कर्मचारी दूसरे दिन ही गायब नजर आए। शुक्रवार को जीटी रोड पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के पास कूड़े का ढेर दिक्कत बढ़ाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में भूले गांधी के विचार
शहर में गांधी जयंती पर स्वच्छता के कसीदे पढ़ने वाले अधिकारी दो दिन बाद ही गांधी के विचारों से किनारा करते नजर आए। किसी भी अधिकारी ने अभियान की सुध लेना गवारा नहीं समझा।

कहते हैं लोग
शहर में गंदगी से जीना बेहाल है। एटा की गंदगी तभी सुधरेगी जब सैनिक पड़ाव मैदान के चारों ओर दीवार का निर्माण कराया जाए।
विश्व विकास, नेहरू नगर
रोज एटा आना जाना रहता है। शहर में घुसते ही सड़क पर धूल उड़ती है जो आंखों में जाती है और कपड़े भी खराब हो जाते हैं।
अशोक शाक्य, मलावन
पालिका दावा: पूरे महीने चलाएंगे अभियान
एटा। एक ओर सड़कों पर कूड़े के ढेर हैं, वहीं पालिका पूरे महीने सफाई अभियान चलाने का दावा कर रही है। अधिशासी अधिकारी डा. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि शहर को सात भागों में बांटा गया है। देखरेख के लिए सात सुपरवाइजरों के साथ 4-4 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शहर में सफाई कार्य को प्राथमिकता पर पूरा कराएंगे।
शहर को साफ बनाने के लिए योजना बना ली गई है। कूड़ा उठाने का काम चल रहा है। सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
डा. दीप कुमार वार्ष्णेय, ईओ नगर पालिका एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed