फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   odeeeph abhiyaan mein sahayog karen prerak: deeem

ओडीएफ अभियान में सहयोग करें प्रेरक: डीएम

Sun, 28 May 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sun, 28 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
odeeeph abhiyaan mein sahayog karen prerak: deeem
डीएम ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
शहर के माल गोदाम रोड स्थित शुक्ला गार्डन में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सहयोग से तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डीएम अमित किशोर, मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंंह भदौरिया द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने कार्यशाला में शिक्षा प्रेरकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद को आगामी 31 दिसम्बर 2017 तक हर हाल में खुले में शौच मुक्त घोषित करना है। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। डीएम ने शिक्षा प्रेरकों से कहा कि ग्रामीणों से उनकी ही भाषा में बात की जाए। उन्हें खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों आदि के बारे में जानकारी दी जाये। उन्हें यह भी बताया जाए कि सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी जायेगी। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु विशेष प्रयास किया जाएं। इस अवसर पर डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, प्रभारी बीएसए एसपी सिंह, डीसी मुकेश कुमार, सभी शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed