फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Number of oral pre-cancer patients rises due to lime in tobacco.

Etah News: तंबाकू में चूने से बढ़े ओरल प्री- कैंसर के मरीज

Thu, 27 Aug 2026 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Number of oral pre-cancer patients rises due to lime in tobacco.

विज्ञापन




एटा। मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में प्री-कैंसर और दांतों से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ गई है। बुधवार को विभाग की ओपीडी में करीब 100 मरीजों ने दंत रोग से संबंधित विभिन्न बीमारियों का उपचार कराया। इनमें मसूड़ों में सूजन, दाढ़ में दर्द, दांतों में कीड़ा लगना, पायरिया और मुंह से संबंधित अन्य समस्याओं के मरीज शामिल रहे।



मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में विशेषज्ञ डॉ. प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तंबाकू, सिगरेट, गुटखा और अन्य नशीले उत्पादों का लगातार सेवन मुंह के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहे हैं। खासतौर पर लकड़ी की तंबाकू में चूना लगाकर सेवन करने वालों में गाल की अंदरूनी परत कटने, सफेद या लाल धब्बे बनने और मुंह का सही तरीके से नहीं खुलने जैसी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। ये सभी लक्षण ओरल प्री-कैंसर की ओर संकेत कर सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार कराने से बीमारी को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन अधिकांश मरीज तकलीफ बढ़ने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं, जिससे इलाज जटिल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने लोगों से तंबाकू और धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि मुंह में लंबे समय तक छाला, सफेद या लाल धब्बा, गाल में लगातार घाव, मसूड़ों से खून आना या मुंह खोलने में परेशानी जैसी शिकायत हो तो बिना देरी दंत रोग विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए। साथ ही दिन में दो बार ब्रश करने, नियमित रूप से दांतों की सफाई कराने और हर छह माह में दंत परीक्षण कराने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed