फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nova factory mock drill

आग से बचाव को नोवा फैक्ट्री में मॉक ड्रिल

Mon, 22 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
nova factory mock drill
फायर विभाग ने अग्रिशमन सुरक्षा पखवाड़ा के तहत नोवा फैक्ट्री में मॉक ड्रिल कराया। आग लगने पर बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।  
विज्ञापन


फायर स्टेशन प्रभारी एसके दौहरे के नेतृत्व में विभाग की टीम फैक्ट्री पहुंची। टीम ने फैक्ट्री के एक स्थान का चयन किया। जहां आग लगने से धुुआं उठ रहा था। आग की सूचना मिलते ही कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने फैक्ट्री से कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर पानी डालकर काबू किया गया। इसके बाद फैक्ट्री के प्रबंध तंत्र व कर्मियों को बताया गया कि आग लगने पर किस तरह से बचाव करें। स्टेशन प्रभारी ने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। फैक्ट्री के फायर उपकरण भी चेक किए।


इस दौरान प्रबंधक संजीव शर्मा, उपेद्र मिश्रा, सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, राज किशोर धर्मेद पाल सिंह, केदारनाथ, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, शाहिद अली, विष्णुदेव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा विष्णु फूड प्रोडक्टस, गोबरधन सरिया मिल में भी मॉक ड्रिल कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed